इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, 1 अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने फ़ायरिंग करके एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में यह फ़िलिस्तीनी युवा रविवार की शाम शहीद हुआ।
ज़ायोनी शासन का दावा है कि यह फ़िलिस्तीनी युवा, इस्राईली सैनिकों पर हमला करना चाहता था जो इस्राईली सैनिकों की गोली से मारा गया।
इससे पहले भी एक फ़िलिस्तीनी युवा जो जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर पुलिस की चेकपोस्ट पर हमले के दौरान घायल हो गया था ज़ख़्मो की ताब न ताकर शहीद हो गया।
इसी मध्य यह भी रिपोर्ट है कि रविवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमा पर प्रदर्शन के दौरान ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में छह फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
रविवार को भी ग़ज़्ज़ा पट्टी और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के कई क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहे। (AK)