सऊदी अरब, क़तीफ़ पर सुरक्षा कर्मियों का हमला, 3 गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60850-सऊदी_अरब_क़तीफ़_पर_सुरक्षा_कर्मियों_का_हमला_3_गिरफ़्तार
पूर्वी सऊदी अरब के क़तीफ़ प्रांत के शहर कौवाकिब पर सऊदी सैनिकों ने हमला करके कम से कम तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०१८ १४:०३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, क़तीफ़ पर सुरक्षा कर्मियों का हमला, 3 गिरफ़्तार

पूर्वी सऊदी अरब के क़तीफ़ प्रांत के शहर कौवाकिब पर सऊदी सैनिकों ने हमला करके कम से कम तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सैनिकों ने पूर्वी क्षेत्र में आबाद शीया मुसलमानों के विरुद्ध हमले जारी रखते हुए कवाकिब शहर में एक इमामबाड़े पर हमला कर दिया और तीन निर्दोष लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।

शीया बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण कवाकिब शहर पर सऊदी सैनिकों के अत्याचारों का कारण हमेशा जारी रहता हे और यह ऐसी हालत में है कि इसी क्षेत्र में तेल के बड़े बड़े भंडार मौजूद हैं जिन के कारण सऊदी अरब की सरकार की 90 प्रतिशत आमदनी होती है। पूर्वी क्षेत्रों के लोगों पर सऊदी सरकार के हमलों के कारण अब तक दर्जनों लोग शहीद और घायल हो चुके हैं जबकि सैकड़ों अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। (AK)