इराक़, दाइश के 8 आतंकवादी गिरफ़्तार
Apr १४, २०१८ ०८:०६ Asia/Kolkata
इराक़ की सुरक्षा संस्थाओं ने नैनवा और अंबार प्रांतों में दाइश के आठ आतंकवादियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के गृहमंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि नैनवा प्रांत के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा चेकपोस्ट पर दाइश के छह आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया।
सैन्य सूचना केन्द्र ने भी शुक्रवार की रात भी अंबार प्रांत में दो आतंकवादियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने पिछले शनिवार को कहा था कि सुरक्षा बल देश में आतंकवादियों और उसकी सिलिपिंग सेल को समाप्त करने का आप्रेशन जारी रखे हुए हैं।
इराक़ में दाइश की पराजय के बावजूद देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी अब भी छिपे हुए हैं और कभी कभी आतंकवादी कार्यवाहियां करते रहते हैं। (AK)
टैग्स