फ़िलिस्तीनियों के इस नए हथियार ने इस्राईल की नींद उड़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61376-फ़िलिस्तीनियों_के_इस_नए_हथियार_ने_इस्राईल_की_नींद_उड़ाई
फ़िलिस्तीन जवान ज़ायोनी शासन से मुक़ाबले के लिए हर दिन कोई न कोई शांतिपूर्ण उपकरण बनाने की कोशिश करते हैं और इस बार उनके नए हथियार ने इस्राईल को राजनैतिक व सामरिक दृष्टि से परेशान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१८ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के इस नए हथियार ने इस्राईल की नींद उड़ाई

फ़िलिस्तीन जवान ज़ायोनी शासन से मुक़ाबले के लिए हर दिन कोई न कोई शांतिपूर्ण उपकरण बनाने की कोशिश करते हैं और इस बार उनके नए हथियार ने इस्राईल को राजनैतिक व सामरिक दृष्टि से परेशान कर दिया है।

फ़िलिस्तीनी युवा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके पतंग उड़ाने और उसे अतिग्रहित क्षेत्रों तक भेजने की शैली सिखा रहे हैं। फ़िलिस्तीनी युवाओं ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि सभी लोग वापसी के अधिकार की रैली में भाग लें और पतंगों पर ज्वलनशील पदार्थ लगाएं। पिछले दो हफ़्तों से फ़िलिस्तीनी युवा पतंगों पर जलने वाले पदार्थ लगा कर उन्हें अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों की ओर उड़ा रहे हैं।

 

पिछले मंगल को एेसी ही एक पतंग अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के अलबुरैज कैम्प से सात किलो मीटर दूर स्थित बईरी ज़ायोनी काॅलोनी तक पहुंच गई थी और उसने वहां आग लगा दी थी जिसके चलते इस्राईल को भारी नुक़सान उठाना पड़ा। यह एेसी स्थिति में है कि ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों से मुक़ाबले के लिए ग़ज़्ज़ा की सीमा पर सैकड़ों सैनिक और स्नाइपरों के साथ ही पानी छिड़कने वाले टैंक और ट्रक तैनात कर दिए हैं। (HN)