सऊदी अरब, राजमहल के पास फ़ायरिंग, तख़्ता पटल की अटकलें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61554-सऊदी_अरब_राजमहल_के_पास_फ़ायरिंग_तख़्ता_पटल_की_अटकलें
कुछ सूत्रों ने सऊदी अरब के शाही महल के निकट ज़बरदस्त फ़ायरिंग और झड़पों की सूचना दी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Apr २२, २०१८ ११:३५ Asia/Kolkata

कुछ सूत्रों ने सऊदी अरब के शाही महल के निकट ज़बरदस्त फ़ायरिंग और झड़पों की सूचना दी है।

सऊदी अरब में शाही महल के निकट ज़बरदस्त फ़ायरिंग हुई जबकि सोशल मीडिया पर  शाही महल के निकट धमाके और फ़ायरिंक का वीडियो वायरल हो रहा है।

सऊदी अरब से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार कहा जा रहा है कि होने वाली फ़ायरिंग के बाद शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमाान शाही महल से भाग गये हैं और अलऔजा शाही महल का सऊदी सेना ने चारों ओर घेराव कर लिया है।

कुछ रिपोर्टों के अुनसार शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान को रियाज़ के उपनगरीय क्षेत्र में अमरीका नियंत्रण वाली सैन्य छावनी में पहुंचा दिया गया है जबकि कुछ सूत्रों ने  सऊदी अरब में संभावित विद्रोह की सूचना दी है। 

फ़हद न्यूज़ से बात करते हुए एक सऊदी राजकुमार ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शनिवार की रात की घटना विद्रोह की भांति थी किन्तु सऊदी क्राउन प्रिंस इससे छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। 

सऊदी अरब में सुरक्षा बलों ने कई घटों की चुप्पी के बाद कहा कि शाही महल के निकट पहुंचने वाले एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया गया। (AK)