दमिश्क़ के दक्षिण में कई क्षेत्र आज़ाद हुए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61840-दमिश्क़_के_दक्षिण_में_कई_क्षेत्र_आज़ाद_हुए
सीरियाई सेना ने आतंकियों के ख़िलाफ़ सफलता जारी रखते हुए दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित हजरुल अस्वद में कई क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१८ १३:४८ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ के दक्षिण में कई क्षेत्र आज़ाद हुए

सीरियाई सेना ने आतंकियों के ख़िलाफ़ सफलता जारी रखते हुए दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित हजरुल अस्वद में कई क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया है।

इरना के अनुसार, सीरियाई सेना और प्रतिरोध बल ने हजरुल अस्वद क्षेत्र में आतंकियों की सुरंगों पर नियंत्रण क़ायम कर लिया है।

सीरियाई सेना और प्रतिरोध बल का 9 दिन पहले हजरुल अस्वद और यर्मूक कैंप में आतंकवादी गुट दाइश और तहरीरुश्शाम के ख़िलाफ़ अभियान शुरु हुआ है।

इस समय यर्मूक कैंप और हज़रुल अस्वद पर पूरी तरह सीरियाई सेना और प्रतिरोध का  नियंत्रण है।

दूसरी ओर सीरियाई सेना और प्रतिरोध बल ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय प्रांत के अज़्ज़ैन मोहल्ले को आज़ाद करा  लिया है। इस मोहल्ले को आज़ाद कराने के लिए अभियान पिछले 5 दिनों से जारी था।

इससे पहले सीरियाई सेना दमिश्क़ के पूर्वी ग़ोता इलाक़े से आतंकियों का सफ़ाया करने में सफल हुयी थी। (MAQ/N)