सीरिया में आतंकवादी गुट का सरग़ना “अबू लहब” ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61944-सीरिया_में_आतंकवादी_गुट_का_सरग़ना_अबू_लहब_ढेर
सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के बीच हुए आपसी ख़ूनी संघर्षों में “जैशुल अज़्ज़ा” नामक आतंकवादी गुट का प्रमुख अबू लहब मारा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१८ १३:३२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकवादी गुट का सरग़ना “अबू लहब” ढेर

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के बीच हुए आपसी ख़ूनी संघर्षों में “जैशुल अज़्ज़ा” नामक आतंकवादी गुट का प्रमुख अबू लहब मारा गया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार “जैशुल अज़्ज़ा” नामक आतंकवादी गुट का सरग़ना ख़ालिद मेअराती उर्फ़ अबू लहब दक्षिण इदलिब के ख़ान शेख़ून क्षेत्र अपने ही गुट के कुछ विरोधियों के हाथों मारा गया।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार तहरीरुश्शाम नामक आतंकवादी गुट का सरग़ना और तथाकथित काज़ी “शरऐ अब्दुल्लाह अलमोहैसनी” एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गया है। इस जानलेवा हमले के बाद आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में तीन दिन के लिए सभी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इदलिब प्रांत में सक्रीय आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम के एक कुख्यात सरग़ना “कफ़र बतीख़”, जैशुल अहरार का स्थानीय सरग़ना अबू सलीम बनिश,  फ़्री सीरियन आर्मी के ख़ुफ़िया नेटवर्क का सरग़ना “मुस्तफ़ा हाज अली” भी अज्ञात लोगों के हमले में मारे गए हैं। (RZ)