ज़ायोनी सैनिकों के हाथों ग़ज़्ज़ा पट्टी में तीन फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62022-ज़ायोनी_सैनिकों_के_हाथों_ग़ज़्ज़ा_पट्टी_में_तीन_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने तीन अन्य फ़िलिस्तीनी युवाओं को गोली मार कर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१८ ०४:१५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों के हाथों ग़ज़्ज़ा पट्टी में तीन फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी सैनिकों ने तीन अन्य फ़िलिस्तीनी युवाओं को गोली मार कर शहीद कर दिया है।

फ़िलिस्तीन अलयौम वेबसाइट के मुताबिक़ रविवार की रात ज़ायोनी सैनिकों ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन से मिलने वाली गज़्ज़ा पट्टी की सीमा के निकट गोली मार कर शहीद कर दिया। ज़ायोनी सैनिकों ने इस क्षेत्र से एक फ़िलिस्तीनी को गिरफ़्तार भी कर लिया। इससे पहले फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वापसी के अधिकार मार्च के दौरान ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 44 हो गई ह ै।

 

ज्ञात रहे कि गत तीस मार्च से धरती दिवस के उपलक्ष्य में ग़ज़्ज़ा पट्टी में वापसी के अधिकार के नाम से शांतिपूर्ण मार्च शुरू किया गया है जो अब भी निरंतर जारी है। हर शुक्रवार को निकलने वाले इस मार्च पर ज़ायोनी सैनिक बड़ी क्रूरता से हमले करते हैं जिनमें अब तक लगभग 50 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। (HN)