ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध हैः फेडरीका मोगरीनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62130-ईरान_परमाणु_समझौते_के_प्रति_कटिबद्ध_हैः_फेडरीका_मोगरीनी
अब तक परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी अपनी 10 बार की रिपोर्टों में इस बात पर बल दे चुकी है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१८ १५:३२ Asia/Kolkata

अब तक परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी अपनी 10 बार की रिपोर्टों में इस बात पर बल दे चुकी है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है।

सोमवार की रात को जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेन याहू ने कुछ सीडी, तस्वीरों और पेपरों को दिखाकर दावा किया कि उनके पास ऐसा प्रमाण है जिससे सिद्ध होता है कि परमाणु बम बनाने के लिए ईरान के पास गुप्त कार्यक्रम है।

जायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने इस्राईल के पास मौजूद 200 से अधिक वारहेड्स की ओर संकेत किये बिना दावा किया कि ईरान ने परमाणु हथियारों के निर्माण के कार्यक्रम में गति प्रदान कर दी है।

जायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने यह निराधार दावा ऐसी स्थिति में किया है जब परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने बारमबार ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि की है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने मंगलवार की सुबह को जायोनी शासन के निराधार दावे को परिणामहीन प्रयास की संज्ञा दी।

उन्होंने बल देकर कहा कि नेतेनयाहू और बच्चों के हत्यारे शासन को चाहिये कि वे यह समझ लें कि विश्व के लोग काफी जानकारी रखते हैं।

ईरान के उपविदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने नेतेनयाहू द्वारा दिखाये जाने वाले प्रमाणों को फर्ज़ी और मनगढंत बताया और कहा कि जायोनी शासन के प्रधानमंत्री का यह कार्य परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्णय को प्रभावित करने के लिए किया गया।

सोमवार की रात को ही नेतेनयाहू के निराधार दावे की प्रतिक्रिया में यूरोपीय संघ की विदेशनीति आयुक्त फेडरीका मोगरीनी ने बल देकर कहा कि अब तक परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी अपनी 10 बार की रिपोर्टों में इस बात पर बल दे चुकी है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नेतेनयाहू ने ऐसा कोई प्रमाण पेश नहीं किया जो इस बात का सूचक हो कि ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है।

अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो की अवैध अधिकृत फिलिस्तीन की यात्रा के तुरंत बाद नेतेनयाहू का यह निराधार दावा बयान किया गया और उसने दर्शा दिया है कि ट्रम्प खाली हाथों परमाणु समझौते से निकलने की जुगत में हैं। MM