ग़ज्ज़ा में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या हुई 50
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62212-ग़ज्ज़ा_में_शहीद_होने_वाले_फ़िलिस्तीनियों_की_संख्या_हुई_50
ग़ज्ज़ा में इस्राईली सैनिकों के हमलों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१८ ११:४८ Asia/Kolkata
  • ग़ज्ज़ा में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या हुई 50

ग़ज्ज़ा में इस्राईली सैनिकों के हमलों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 हो गई है।

30 मार्च से शुरू होने वाले वतन वापसी नामक प्रदर्शनों में इस्राईली सेना के स्नाइपरों की गोली लगने से अब तक 50 प्रदर्शनकारी शहीद और सैकड़ों अन्य घायल हो गए हैं।

शुक्रवार को इस्राईली स्नाइपरों की गोली लगने से घायल हुए 19 वर्षीय प्रदर्शनकारी अनस शौक़ी अबू अस्र की गुरुवार को ज़ख़्मों की ताब न लाकर मौत हो गई।

फ़िलिस्तीनियों का यह प्रदर्शन, 15 मई ज़ायोनी शासन की अवैध स्थापना तक जारी रहेगा।

15 मई 1948 को फ़िलिस्तीनी सरज़मीन पर ज़ायोनी शासन की अवैध स्थापना की घोषणा की गई थी, जिसे फ़िलिस्तीनी प्रति वर्ष नकबा डे या विनाश दिवस के रूप में मनाते हैं।

वतन वापसी प्रदर्शनों में शहीद होने वालों में 2 बच्चे और 2 पत्रकार भी शामिल हैं। msm