यमन में भीषण झड़पें जारी, 4 सऊदी सैनिक ढेर दसियों घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62214-यमन_में_भीषण_झड़पें_जारी_4_सऊदी_सैनिक_ढेर_दसियों_घायल
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के 4 सैनिकों को मार गिराया है, जबकि दसियों सऊदी सैनिकों के घायल होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१८ १२:०६ Asia/Kolkata
  • यमन में भीषण झड़पें जारी, 4 सऊदी सैनिक ढेर दसियों घायल

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के 4 सैनिकों को मार गिराया है, जबकि दसियों सऊदी सैनिकों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमनी सेना के स्पाइनरों ने “अलअसीर” इलाक़े में सऊदी अरब के 4 सैनिकों को मार गिराया है। यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब-यमन के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान के “अस्सदीस” और “अश्शब्के” नामक इलाक़े 4 सऊदी सैनिकों को मार गिराया जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

इस बीच यमन के सरकारी समाचार चैनल अलमसीरा ने ख़बर दी है कि यमनी सेना ने “ख़ज़रा” और “अलबक़आ” नामक क्षेत्रों में स्थित सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। अभी यह सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है इस हमले में सऊदी अरब को कितनी क्षति पहुंची है।

दूसरी ओर आले सऊद के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी करके कई आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है, याद रहे कि कुछ समय पहले सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने एक विवाह समारोह पर भीषण बमबारी करके दसियों निहत्थे यमनी मुसलमानों को शहीद कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों के समर्थन से सऊदी अरब और उसके कुछ अरब सहयोगी देश मार्च 2015 से मध्यपूर्व के सबसे ग़रीब, इस्लामी और अरब देश यमन को अपने बर्बरतापूर्ण, पाश्विक हमलों का निशाना बनाए हुए है जिससे इस देश के दसियों हज़ार नागरिक शहीद व घायल और लाखों बेघर हुए हैं। सऊदी अरब के इन हमलों में यमन के प्रमुख प्रतिष्ठान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं लेकिन यमन की सेना और जनता की दृढ़ता और प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके सहयोगियों को अब तक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफलता का मुंह देखना पड़ा है। (RZ)