सऊदी सरकार का वर्तमान ढांचा बहुत ख़तरनाक हैः सऊदी राजकुमार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62548-सऊदी_सरकार_का_वर्तमान_ढांचा_बहुत_ख़तरनाक_हैः_सऊदी_राजकुमार
सऊदी अरब के अपदस्थ क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन नाएफ़ ने सरकारी ढांचे में वर्तमान क्राउन प्रिंस द्वारा कि जा रहे क्रमशः परिवर्तन को ख़तरनाक क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०८, २०१८ २०:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी सरकार का वर्तमान ढांचा बहुत ख़तरनाक हैः सऊदी राजकुमार

सऊदी अरब के अपदस्थ क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन नाएफ़ ने सरकारी ढांचे में वर्तमान क्राउन प्रिंस द्वारा कि जा रहे क्रमशः परिवर्तन को ख़तरनाक क़रार दिया है।

मुहम्मद बिन सलमान, पहले रक्षामंत्री फिर उप क्राउन प्रिंस और अंत में अपना पद सुरक्षित रखते हुए जून 2017 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस बन गये। मुहम्मद बिन सलमान की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए सऊदी अरब के अपदस्थ क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन नाएफ़ ने ट्वीट किया कि सत्ता में आने के लिए सत्तासीन परिवार के अनुभवी सरदारों और सऊदी राजकुमारों में पाई जाने वाली प्रतिस्पर्धा से सऊदी क्राउन प्रिंस का भय, इस बात का कारण बना है कि वह बहुत से मामलों और नीतियों में जल्दबाज़ी से काम लें।

उन्होंने युद्धोन्मादी नीतियों पर होने वाले भारी ख़र्चों से सऊदी अरब का ख़ज़ाना ख़ाली हो जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इसी आधार पर देश के भीतर मतभेद बढ़ रहे हैं और परिणाम स्वरूप सऊदी अरब की वर्तमान सरकार को भविष्य में पतन का मुंह देखना पड़ सकता है।

सऊदी अरब के पूर्व क्राउन प्रिंस ने मुहम्मद बिन सलमान को सत्तालोभी क़रार दते हुए कहा कि शाह सलीमान सऊदी अरब की सत्ता पर अपने घराने का एकाधिपत्य जमाने का प्रयास कर रहे हैं। (AK)