सऊदी अरब की राजधानी में कई धमाके...
May ०९, २०१८ १२:१३ Asia/Kolkata
-
यमन पर सऊदी हमले में अब तक दसियों हज़ार लोग हताहत और घायल हो चुके हैं।
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में कई धमाकों की आवाज़ सुनी गयी।
रोयटर्ज़ न्यूज एजेन्सी के अनुसार सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में कम से कम चार धमाकों की आवाज़ें सुनी गयीं जबकि सऊदी अरब के अलअखबारिया टीवी चैनल ने दावा किया है कि सऊदी एयर डिफेन्स ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को तबाह करने में सफलता प्राप्त की है।
यमनी सेना ने सऊदी अपराधों का उत्तर देते हुए वर्ष 2018 के आरंभ से सऊदी अरब के विभिन्न नगरों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागना आरंभ कर दिया है।
सऊदी अरब मार्च 2015 से यमन पर हमला कर रहा है और इस देश की पूरी तरह से घेराबंदी कर रखी है जिसकी वजह से इस निर्धन अरब देश में भुखमरी और महामारी फैल गयी है।
यमन पर सऊदी हमले में अब तक दसियों हज़ार लोग हताहत और घायल हो चुके जबकि लाखों बेघर हुए हैं। (Q.A.)
टैग्स