ईरान से टकराव, अमरीका के हित में नहींः ओमानी विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62640-ईरान_से_टकराव_अमरीका_के_हित_में_नहींः_ओमानी_विदेशमंत्रालय
ओमान के विदेशमंत्रालय ने बुधवार को परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने पर बयान जारी करते हुए कहा कि मसक़त का मानना है कि टकराव का विकल्प अपनाना, अमरीका के हित में नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१८ १६:०९ Asia/Kolkata
  • ईरान से टकराव, अमरीका के हित में नहींः ओमानी विदेशमंत्रालय

ओमान के विदेशमंत्रालय ने बुधवार को परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने पर बयान जारी करते हुए कहा कि मसक़त का मानना है कि टकराव का विकल्प अपनाना, अमरीका के हित में नहीं है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ओमान के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके बल दिया है कि उनका देश ईरान के परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के मामले पर नज़र रखे हुए है और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा।

ओमान के विदेशमंत्रालय ने इसी प्रकार अपने बयान में ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, चीन और रूस की परमाणु समझौते में बाक़ी रहने पर सराहना की।

इससे पहले क़तर और कुवैत ने भी अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते के समर्थन की घोषणा करते हुए क्षेत्र की शांति और सुरक्षा में इसकी भूमिका पर बल दिया था।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछली रात यह पक्षीय फैसला करते हुए , जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की घोषणा करते हुए ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का आदेश दे दिया है। 

इस एलान के बाद तीन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन युरोपीय देशों ने ट्रम्प के फैसले की आलोचना करते हुए एक बयान में ईरान से अपील की कि वह संयम बरते और इस बात पर बल दिया कि वह जेसीपीओए का पालन करते रहेंगे। (Q.A.)