दाइश द्वारा मतदान केन्द्रों पर आत्मघाती हमले के प्रयास विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62768-दाइश_द्वारा_मतदान_केन्द्रों_पर_आत्मघाती_हमले_के_प्रयास_विफल
इराक़ के संसदीय चुनाव मे मतदान केन्द्रों पर दाइश के आत्मघाती हमलों की कार्यावाही को विफल बना दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१८ ०७:४२ Asia/Kolkata
  • दाइश द्वारा मतदान केन्द्रों पर आत्मघाती हमले के प्रयास विफल

इराक़ के संसदीय चुनाव मे मतदान केन्द्रों पर दाइश के आत्मघाती हमलों की कार्यावाही को विफल बना दिया गया।

इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने दाइश के उन आत्मघातियों को धर-दबोचा जो मतदान केन्द्रों पर हमले करने जा रहे थे।

इराक़ के स्वयंसेवी बल "हश्दुश्शाबी" की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के बलद क्षेत्र में कुछ मतदान केन्द्रों पर दाइश के आत्मघाती हमले को विफल बना दिया गया।  बयान में कहा गया है कि दाइश के छह आत्मघातियों को उस समय पकड़ लिया गया जब वे कुछ मतदान केन्द्रों पर आत्मघाती हमले करने जा रहे थे।  यह दाइशी आत्मघाती आज सुबह हमला करना चाहते थे।  इराक़ और सीरिया में पराजय के बावजूद दाइश के आतंकवादी मौक़ा मिलते ही हमले करना चाहते हैं।  आज इराक़ में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है जिसमे गड़बड़ी डालने के उद्देश्य से दाइश के कुछ आतंकवादी आत्मघाती कार्यवाही करना चाहते थे।