सऊदी अरब, यमन में क्लस्टर बमों का प्रयोग कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62788-सऊदी_अरब_यमन_में_क्लस्टर_बमों_का_प्रयोग_कर_रहा_है
यमन के एक पत्रकार ने टीवी पर लाइव प्रोग्राम में सनआ पर सऊदी बमबारी में इस्तेमाल किए गए क्लस्टर बम का एक टुकड़ा कैमरे के सामने पेश किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१८ १३:०४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, यमन में क्लस्टर बमों का प्रयोग कर रहा है

यमन के एक पत्रकार ने टीवी पर लाइव प्रोग्राम में सनआ पर सऊदी बमबारी में इस्तेमाल किए गए क्लस्टर बम का एक टुकड़ा कैमरे के सामने पेश किया।

अल-मस्दर न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी पत्रकार ने शुक्रवार को लाइव प्रोग्राम में सऊदी अरब के क्लस्टर बम का एक टुकड़ा दिखाया, जो सनआ प्रांत के हमदान इलाक़े पर हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया था।

सऊदी अरब के इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे।

सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन के आवासीय इलाक़ों पर बमबारी कर रहा है और अमरीका एवं कुछ यूरोपीय देश उसकी सहायता कर रहे हैं।

ब्रिटेन और अमरीका सऊदी अरब के क्लस्टर बम बेच रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हैं। msm