सीरिया का रक़्क़ा शहर कार बम धमाके दहला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62892-सीरिया_का_रक़्क़ा_शहर_कार_बम_धमाके_दहला
सीरिया के रक़्क़ा शहर में हुए एक कार बम धमाके में दो लोग हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१८ १५:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया का रक़्क़ा शहर कार बम धमाके दहला

सीरिया के रक़्क़ा शहर में हुए एक कार बम धमाके में दो लोग हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को सीरिया के रक़्क़ा शहर के अस्सआ स्क्वायर पर एक भीषण कार बम धमाका हुआ, इस कार बम धमाके में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी  उत्तरी इदलिब के एक अस्पताल के सामने भीषण बम धमाका हुआ था, इस धमाके में बारह लोग हताहत हुए थे जबकि पांच अन्य घायल भी हुए थे। अभी तक इन दोनों हमलों की किसी भी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

दूसरी ओर सीरिया के हुम्स के उपनगरीय क्षेत्रों में दमिश्क़ सरकार और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच हुए संघर्ष विराम के अंतर्गत सोमवार को भी इन क्षेत्रों से आतंकवादियों और उनके परिवार वालों के निकलने की प्रक्रिया जारी रही है। इन क्षेत्रों से अब तक तीन हज़ार लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ की निगरानी में उत्तरी हमा स्थानांतरित किया जा चुका है। (RZ)