ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62914-ज़ायोनी_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_से_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१८ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से एक फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया है।

फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस फ़िलिस्तीनी युवा को ज़ायोनी सैनिकों ने पूर्वी ग़ज़्ज़ा पट्टी में रविवार को गोली मार दी थी। ज्ञात रहे कि गत तीस मार्च से भूमि दिवस के उपलक्ष्य में वापसी मार्च के नाम से ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों ने शांतिपूर्ण रैली आरंभ की है। यह रैली हर शुक्रवार को आयोजित होती है। इन रैलियों पर ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में अब तक कम से कम 55 फ़िलिस्तीनी शहीद और 9000 से अधिक घायल हो चुके हैं।

 

इस बीच ज़ायोनी सैनिकों ने रविवार को पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों से 16 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया। फ़िलिस्तीन के स्थानीय संचार माध्यमों ने भी बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों के मदद से डेढ़ हज़ार से अधिक ज़ायोनियों ने मुसलमानों के पहले क़िब्ले अर्थात मस्जिदुल अक़सा पर हमला किया और इस पवित्र स्थल का अनादर किया। (HN)