यमन , रोज़ेदारों पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63350-यमन_रोज़ेदारों_पर_सऊदी_अरब_की_भीषण_बमबारी
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के सादा और सनआ प्रांतों पर एक बार फिर भीषण बमबारी की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २०, २०१८ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • यमन , रोज़ेदारों पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के सादा और सनआ प्रांतों पर एक बार फिर भीषण बमबारी की है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के सादा प्रांत के मज्ज़ क्षेत्र पर कई बार बमबारी की।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार सनआ प्रांत के शहर नेहम पर कई बार बमबारी की।

यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की टैंक यूनिट ने सऊदी अरब के हमलों का जवाब देते हुए दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान के तेवाल क्षेत्र में सऊदी अरब के एजेन्टों को निशाना बनाया जिसके दौरान सऊदी एजेन्टों को भारी नुक़सान पहुंचा है। 

सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।

सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)