यमनी मिसाइलें सऊदी अरब के सैन्य रडार बेस पर बरसीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63364-यमनी_मिसाइलें_सऊदी_अरब_के_सैन्य_रडार_बेस_पर_बरसीं
यमनी सेना ने सऊदी अरब के सैन्य रडार बेस पर मिसाइलों से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१८ ११:३५ Asia/Kolkata
  • यमनी मिसाइलें सऊदी अरब के सैन्य रडार बेस पर बरसीं

यमनी सेना ने सऊदी अरब के सैन्य रडार बेस पर मिसाइलों से हमला किया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने सऊदी अरब के पाश्विक हवाई हमलो के जवाब में रविवार को सऊदी अरब के एक महत्वपूर्ण सैन्य रडार बेस पर मिसाइलें बरसा कर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक़ यमनी सेना के मिसाइल यूनिट ने एलान किया है कि उसने सऊदी अरब के “ख़मीस मशीत” इलाक़े में स्थित एक महत्वपूर्ण सैन्य रडार बेस पर बद्र-1 मिसाइल दाग़ा है। इस मिसाईल हमले में सऊदी सेना को भारी क्षति पहुंची है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने पिछले दो दिनों के दौरान सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों के जवाब में सऊदी अरब के कई सैन्य अड्डों पर भी मिसाइल बरसाए हैं। यमनी सेना ने जीज़ान में ही सऊदी अरब के एमबीसी सैन्य अड्डे और अलग़ाविया इलाक़े में स्थित सऊदी अरब के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से तबाह कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगियों द्वारा 4 वर्षों से लगातार यमन पर बरसाए जा रहे बमों और उसकी हवाई, ज़मीनी और समुद्री घेराबंदी के बावजूद, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की रक्षा क्षमता में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। (RZ)