सऊदी अरब की जीज़ान बंदरगाह पर यमन का बैलिस्टिक मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63578-सऊदी_अरब_की_जीज़ान_बंदरगाह_पर_यमन_का_बैलिस्टिक_मिसाइल_हमला
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की मिसाइल यूनिट ने गुरुवार की सुबह सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में स्थित जीज़ान बंदरगाह पर मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१८ ०४:५५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की जीज़ान बंदरगाह पर यमन का बैलिस्टिक मिसाइल हमला

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की मिसाइल यूनिट ने गुरुवार की सुबह सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में स्थित जीज़ान बंदरगाह पर मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।

यमनी सेना के बयान के मुताबिक़, जीज़ान बंदरगाह को बद्र-1 बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया है।

बयान में कहा गया है कि यह मिसाइल हमला, सऊदी अरब के भयान युद्ध अपरादों के जवाब में किया गया है।

हालांकि अभी तक यमन के मिसाइल हमले में सऊदी अरब को पहुंचने वाले नुक़सान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

यमनी सेना एलान कर चुकी है कि जब तक देश में सऊदी हवाई हमले जारी रहते हैं, यमन अतिक्रमणकारी देश की आर्थिक सरंचनाओं को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाता रहेगा।

सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हवाई हमले कर रहा है और उसने इस देश का आधारभूत ढांटा नष्ट कर दिया है, इसके बावजूद यमन रक्षात्मक शक्ति में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। msm