ग़ज़्ज़ा, एक अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद
दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी के ख़ान यूनुस शहर में ज़ायोनी सैनिकों के तोपख़ाने के हमले में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 3 हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये।
फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेश्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सेना ने रफ़ह और ख़ान यूनुस के क्षेत्रों में प्रतिरोधक बलों के ठिकानों पर तोप से गोलाबारी की।
इसी परिधि में ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार को ज़ायोनी सैनिकों ने पूर्वी ख़ान यूनुस में तोपख़ानों से हमला किया जिसमें शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या तीन हो गयी।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा है कि मारे गये फ़िलिस्तीनियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच है।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों के बंदी केन्द्र ने कहा है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने रविवार की सुबह रामल्लाह, नाब्लस, बीरा, जीनीन और अलख़लील सहित जार्डन नदी के पश्चिमी तट के विभिन्न इलाक़ो और पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के विभिन्न क्षेत्रों पर 15 बार हमला किया और 15 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर ले गये।
इस्राईली सैनिकों ने दावा किया कि यह फ़िलिस्तीनी थाने में वांछित हैं इसीलिए इन्हें गिरफ़्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि 14 मई को इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा की सीमा पर सीधे फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग करके 62 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था।
इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में क़रीब 3000 प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और ग़ज्ज़ा की घेराबंदी की वजह से उनका उचित उपचार भी नहीं हो पा रहा है।
कुछ दिन पहले इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाला फ़िलिस्तीनी युवा हुसैन सालिम अबू ओवैज़ा भी ज़ख़्मों की ताब न लाते हुए शहीद हो गया। (AK)