मास्को, रूसी और इस्राईली युद्धक विमानों का नहीं हुआ आमना-सामना
मास्को ने मीडिया में आने वाली उन रिपोर्टों को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि लेबनान की वायु सीमा में रूसी युद्धक विमानों ने इस्राईली विमानों का पीछा किया है।
सोमवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि लेबनान की वायु सीमा में घुसने वाले दो इस्राईली एफ़-16 युद्धक विमानों का रूस के सुखोई एस—4 युद्धक विमान ने पीछा किया और उन्हें वहां से फ़रार होने पर मजबूर कर दिया।
रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि संभवतः रूस का युद्धक विमान लेबनान और सीरिया की वायु सीमा में सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा था, लेकिन मौसम की ख़राबी की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी।
हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने ऐसी किसी भी घटना या इस्राईली और रूसी युद्धक विमानों का आमना-सामना होने की बात को नकार दिया है। msm