अमरीकी हमारे देश से निकल जाएंः असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64052-अमरीकी_हमारे_देश_से_निकल_जाएंः_असद
बश्शार असद ने कहा है कि अमरीकियों को हमारे देश से तत्काल निकल जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ३१, २०१८ १५:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी हमारे देश से निकल जाएंः असद

बश्शार असद ने कहा है कि अमरीकियों को हमारे देश से तत्काल निकल जाना चाहिए।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का कहना है कि इराक़ में किये जाने वाले व्यहार से पाठ लेते हुए अमरीकियों को सीरिया की धरती छोड़ देनी चाहिए।

रश्याटूडे से बात करते हुए बश्शार असद ने कहा कि अमरीका, इस्राईल और कुछ पश्चिमी देश, यह चाहते हैं कि सीरिया का युद्ध देर तक चले।  यही कारण है कि आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना की प्रगति के मार्ग में वे कोई न कोई बाधा डालते रहते हैं।  सीरिया के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि हलब, दैरुज़्ज़ूर, दमिश्क़ और होम्स की स्वतंत्रता के बाद अब अमरीका के अस्ली मोहरे अर्थात दाइश और नुस्रा फ्रंट बेकार हो गए।

बश्शार असद ने कहा कि अब उन्होंने सीरियन डेमोक्रैटिक अलाइन्स के माध्यम से सीरिया के विनाश की योजना बनाई है।  असद का कहना था कि सीरिया डेमोक्रेटिक अलाइन्स के साथ मुक़ाबले के लिए दो विकल्प पाए जाते हैं एक कूटनीति और दूसरा बल का प्रयोग।  सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि अमरीका समर्थित सीरिया डेमोक्रेटिक अलाइन्स के साथ वार्ता विफल होने की स्थिति में उसके विरुद्ध बल का प्रयोग किया जाएगा।

बश्शार असद ने कहा कि इस्राईल के दावे के विपरीत सीरिया में केवल ईरानी सैन्य सलाहकार मौजूद हैं वहां की सेना की उपस्थिति यहां पर नहीं है।  उन्होंने कहा कि सीरिया अपनी वायु सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करते हुए इस्राईल के हवाई हमलों का मुक़ाबला करेगा।