सीरिया, सैन्य ठिकाने पर दाइश का हमला विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64134-सीरिया_सैन्य_ठिकाने_पर_दाइश_का_हमला_विफल
सीरिया की सशस्त्र सेना ने दैरिज़्ज़ूर के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र बादियतुल मयादीन में अपने ठिकाने पर आतंकवादी संगठन दाइश के हमले को विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१८ २०:५९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सैन्य ठिकाने पर दाइश का हमला विफल

सीरिया की सशस्त्र सेना ने दैरिज़्ज़ूर के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र बादियतुल मयादीन में अपने ठिकाने पर आतंकवादी संगठन दाइश के हमले को विफल बना दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सैन्य सूत्र ने बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने शुक्रवार को बादियतुल मयादीन, हुम्स और दैरिज़्ज़ूर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीरिया की सेना के ठिकानों पर कई बार हमले किए किन्तु सीरिया की सेना ने प्रतिरोधकर्ताओं की सहायता से कुछ घंटे की झड़पों के बाद इन हमलों को विफल बना दिया।

सूत्रों का कहना है कि इन झड़पों में दाइश के दर्जनों आतंकी मारे गये जबकि कई फ़रार होने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि सीरिया के सैन्य ठिकानों पर दाइश के हमलों को विफल बनाने में सीरिया की वायु सेना की मुख्य भूमिका रही।

इससे पहले सीरिया की सेना ने बादियतुल मयादीन क्षेत्र में अपने और घटकों के ठिकानों पर दाइश के हमलों को विफल बना दिया था।

सीरिया की सेना ने कुछ सप्ताह पहले ही आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध बादियतुल मयादीन में आप्रेशन शुरु किया था और सेना ने इस दौरान 1500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को दाइश के चंगुल से स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त कर ली थी।

बादियतुल मयादीन सीरिया के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर का क्षेत्र है जो एेतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। (AK)