यमनी सेना ने 75 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64142-यमनी_सेना_ने_75_सऊदी_एजेन्टों_को_मार_गिराया
सऊदी अरब ने यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१८ ०४:२३ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने 75 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया

सऊदी अरब ने यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने शुक्रवार की रात को यमन के अलहदीदा प्रांत में कार्यवाही करके 75 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया जबकि 10 को बंधक बना लिया।

यमन के रक्षामंत्री मोहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने शुक्रवार को बल देकर कहा था कि नरक का द्वार अतिक्रमणकारियों के लिए खोल दिया जायेगा।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने संयुक्त अरब इमारात, अमेरिका और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था जो अब तक जारी है।

इसी तरह सऊदी अरब ने यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है।

सऊदी अरब ने यमन के खिलाफ जो पाश्विक हमला आरंभ कर रखा है उसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के अतिक्रमण में गरीब देश यमन की जनता को खाद्य पदार्थों और आवश्यकता की दूसरी वस्तुओं की भारी कमी का सामना है।

सऊदी अरब और उसके घटक यमनी जनता के प्रतिरोध के कारण अब तक इस देश में अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सके हैं। MM