यमन, सेना की कार्यवाही में दर्जनों सऊदी एजेन्ट ढेर
यमन के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों में सेना और स्वयं सेवी बलों की कार्यवाही में दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने यमन के पश्चिमी तट, दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान और असीर क्षेत्रों में सऊदी एजेन्टों की प्रगति को रोकने के लिए यह कार्यवाही की जिसमें दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इस अभियान के दौरान इसी प्रकार सऊदी अरब से लगी दक्षिणी सीमाओं पर कार्यवाही के दौरान सऊदी अरब की सात बक्तर बंद गाड़ियों को ध्वस्त कर दिया।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने संयुक्त अरब इमारात, अमेरिका और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था जो अब तक जारी है।
इसी तरह सऊदी अरब ने यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है।
सऊदी अरब ने यमन के खिलाफ जो पाश्विक हमला आरंभ कर रखा है उसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या महिलाओं और बच्चों की है।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के अतिक्रमण में गरीब देश यमन की जनता को खाद्य पदार्थों और आवश्यकता की दूसरी वस्तुओं की भारी कमी का सामना है।
सऊदी अरब और उसके घटक यमनी जनता के प्रतिरोध के कारण अब तक इस देश में अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सके हैं। (AK)