बग़दाद में बम धमाका, कई हताहत व घायल
-
यह तस्वीर 15 अप्रैल 2018 को बग़दाद के उत्तर मे स्थित कर्कूक शहर में हुए धमाके की है (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बम धमाका हुआ जिसमें 1 वयक्ति हताहत और 5 अन्य घायल हुए।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, यह धमाका रविवार रात पूर्वोत्तरी बग़दाद में एक बाज़ार के निकट हुआ।
धमाका होते ही इराक़ी सुरक्षा बल की राहत टीम के सदस्य घटना स्थल पहुंचे और वहां सुरक्षा उपाय लागू करने के साथ साथ घायलों की मदद में लग गए।
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद अभी भी इस गुट के सदस्य इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं और छिटपुट आतंकवादी हमले करते रहते हैं।
दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके पश्चिमी तथा सऊदी अरब सहित अरब घटकों की ओर से पैसों व सैन्य मदद से इराक़ पर हमला किया और इस देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बहुत बड़े भाग पर क़ब्ज़ा किया और अपने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में ऐसे जघन्य अपराध किए जिनके बारे में सुनकर इंसानियत शर्मा जाए। इसके बाद इराक़ ने ईरान से आतंकियों के ख़िलाफ़ संघर्ष में मदद का अनुरोध किया। इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से सलाहकार के स्तर पर इराक़ी फ़ोर्सेज़ की मदद हुयी जिसके नतीजे में इराक़ी फ़ोर्सेज़ 17 नवंबर 2017 को पश्चिमी इराक़ में अंबार प्रांत में स्थित रावा शहर को आज़ाद कराने में सफल हुयी जो दाइश का आख़िरी गढ़ था। इस शहर की आज़ादी के साथ ही इराक़ में व्यवहारिक रूप से दाइश का काम तमाम हो गया।(MAQ/N)