यमन पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी, कई नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64314-यमन_पर_सऊदी_अरब_की_भीषण_बमबारी_कई_नागरिक_हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांत सादा पर एक बार फिर पाश्विक बमबारी की जिसमें कम से कम 9 आम नागरिक हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१८ १३:२८ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी, कई नागरिक हताहत

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांत सादा पर एक बार फिर पाश्विक बमबारी की जिसमें कम से कम 9 आम नागरिक हताहत हो गये।

अल आलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांत सादा के शहर बाक़म के अलओश्शा आवासीय क्षेत्र पर बमबारी करके कम से कम 9 आम नागरिकों को शहीद कर दिया। अस्पताल के सूत्रों ने भी 9 नागरिकों की शहादत की पुष्टि कर दी है।

यमनी सूत्रों का कहना है कि शहीद होने वाले सब के सब बच्चे और महिलाएं हैं। यमनी सेना ने भी सऊदी अरब के हमलों के जवाब में सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर के क्षेत्र ओलब में सऊदी सैनिकों और उनके घठकों के ठिकानों पर हमला करके कई सऊदी सैनिकों और उनके घटकों को मौत के घाट उतार दिया।

यमनी सेना ने यमन के अलहुदैदा प्रांत के शहर दुरैहमी के क्षेत्र ताएफ़ में भी एक बड़ी कार्यवाही करके इस क्षेत्र में अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यमनी सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से अलहुदैदा प्रांत में ही सऊदी सैनिकों की एक गाड़ी को तबाह करके उसमें सवार 4 सऊदी घटक बलों को ढेर कर दिया और 9 अन्य को घायल कर दिया।

इसी मध्य भूमध्य सागर की बंदरगाहों एक अधिकारी यहिया शरफ़ ने कहा कि सऊदी गठबंधन सेना की दो युद्धक नौकाओं ने उस गाड़ी पर हमला किया और गोलाबारी की जो विश्व खाद्य संगठन फ़ाओ की ओर से यमनी जनता के लिए खाद्य पदार्थ पहुंचा कर लौट रही थी। (AK)