हमलावरों के आगे कभी नहीं झुकेगी यमन की जनता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64394-हमलावरों_के_आगे_कभी_नहीं_झुकेगी_यमन_की_जनता
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा है कि यमन की जनता कभी भी सऊदी अरब के आगे नहीं झुकेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१८ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • हमलावरों के आगे कभी नहीं झुकेगी यमन की जनता

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा है कि यमन की जनता कभी भी सऊदी अरब के आगे नहीं झुकेगी।

अंसारुल्लाह आंदोलन के मीडिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल क़ुद्दूस शहारी ने मंगलवार को स्पुटनिक न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन वार्ता यमनी पक्षों के बीच एसे देश में होनी चाहिए जो यमन पर जारी हमलों में लिप्त न हो।

शहारी ने यह भी कहा कि हुदैदा बंदरगाह के को अमरीका और सऊदी अरब के गठबंधन के हवाले करने के बारे में सारे दावे बेबुदनियाद हैं।

इस प्रकार की अटकलें थी कि यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख महदी मश्शात और यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत  मार्टिन ग्रीफ़िट्स के बीच सहमति बनी है कि अंसारुल्लाह आंदोलन हुदैदा बंदरगाह का नियंत्रण अमरीका और सऊदी अरब के गठबंधन के हवाले करेगा।

शहार ने कहा कि हुदैदा बंदरगाह हमलावरो के हवाले करना असंभव है।

यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब और अमरीका के हमलों का सामना करने के लिए भारी संख्या में नफ़री अलहुदैदा भेजी है।

उधर वाल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि इमारात ने अमरीका से कहा है कि अलहुदैदा की लड़ाई में वह प्रत्यक्ष रूप से मदद करे।

अलहुदैदा बंदरगाह एक मात्र रास्ता है जहां से खाने पीने की चीज़ें और दवाएं यमन में पहुंच पा रही हैं।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की कोशिश है कि इस रास्ते को बंद करके यमन की जनता को भूखों मार दे जो पहले ही अनगिनत समस्याओं से जूझ रही है।