फ़िलिस्तीन और प्रतिरोधकर्ता गुट ही विजयी होंगेः यूरोपीय छात्र संघ
यूरोप में मुस्लिम छात्रों के संघ का कहना है कि फ़िलिस्तीन और प्रतिरोधकर्ता गुट ही सफल होंगे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में इस्लामी छात्र संघ ने विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर अपने बयान में कहा कि फ़िलिस्तीन जनता और फ़िलिस्तीनी गुटों का प्रतिरोध उस दिन सफल होगा जिसका ईश्वर ने वादा किया है।
इस बयान में आया है कि फ़िलिस्तीन पर ज़ायोनियो के धावे को कई दश्क बीत जाने और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ग़ैर क़ानूनी और जाली शासन के गठन के बाद से हम मानवाधिकार का दम भरने वाले देशों की चुप्पी की छत्रछाया में हर साल हज़ारों निहत्थे लोगों का जनसंहार, हज़ारों की संख्या में विस्थापित लोगों को देख रहे हैं।
इस बयान में कहा गया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस घोषित करके मुसलमानों के बीच अधिक एकता, फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन और ज़ायोनी शासन से अधिक घृणा की भूमिका प्रशस्त की है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने फ़िलिस्तीनियों से सहृदयता व्यक्त करने के लिए पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस बनाने की अपील की थी। (AK)