इस्राईल की आतंकवादी सेना की दरिंदगी का वीडियो आया सामने + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64450-इस्राईल_की_आतंकवादी_सेना_की_दरिंदगी_का_वीडियो_आया_सामने_वीडियो
वैसे तो फ़िलिस्तीनियों पर आए दिन इस्राईली सेना के द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की ख़बरें और वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस ताज़ा वीडियो में इस्राईली आतंकवादियों ने दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघ दीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१८ १२:२० Asia/Kolkata

वैसे तो फ़िलिस्तीनियों पर आए दिन इस्राईली सेना के द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की ख़बरें और वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस ताज़ा वीडियो में इस्राईली आतंकवादियों ने दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघ दीं हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी-इस्राईली आतंकियों ने पहले एक फ़िलिस्तीनी युवक की गर्दन पर गोली मारी और उसके बाद उस युवक को घायल अवस्था में घसीटते हुए उठा ले गए। फ़िलिस्तीनी युवक के गोली लगने के बाद राहत और चिकित्सा टीम के सदस्यों ने इस्राईली सेना के आतंकियों से बहुत कहा कि घायल फ़िलिस्तीनी युवक को उनके हवाले कर दें ताकि वे उसका इलाज कर सकें लेकिन क्रूर ज़ायोनी सैनिकों ने उनकी एक न सुनी और उस घायल युवक को घसीटते हुए अपने साथ ले गए।

इस्राईली सेना की गोली से घायल युवक अज़ीज़ुद्दीन अब्दुल हफ़ीज़ अत्तमीमी की कुछ ही देर बाद शहादत की ख़बर आ गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इस शहीद की मां को ज़ायोनी सेना के आतंकवादियों ने धमकी दी थी कि वे उनके बेटे की हत्या कर देंगे। शाहिद अज़ीज़ुद्दीन अब्दुल हफ़ीज़ अत्तमीमी, 14 वर्ष की आयु से कई बार ज़ायोनी सैनिकों द्वारा गिरफ़्तार किया जा चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहीद अत्तमीमी को इस्राईली सेना के आतंकियों ने बहुत ही पास से गोली मारी थी। (RZ)