सऊदी ठिकानों पर यमनी सेना का मिसाइलों से जवाबी हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64518-सऊदी_ठिकानों_पर_यमनी_सेना_का_मिसाइलों_से_जवाबी_हमला
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के जवाब में, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल बरसाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१८ १५:२१ Asia/Kolkata
  • सऊदी ठिकानों पर यमनी सेना का मिसाइलों से जवाबी हमला

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के जवाब में, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल बरसाए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने तइज़ प्रांत के अललवाह क्षेत्र में स्थित सऊदी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई मिसाइल दाग़े हैं। यमनी सूत्रों के मुताबिक़ इस मिसाइल हमले में सऊदी अरब और उसके गठबंधन के दर्जनों सैनिक मारे गए हैं और दसियों अन्य घायल हुए हैं।

यमनी सेना की मिसाइल इकाई ने दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत में मौजूद कई सऊदी सैन्य छावनियों के बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।

दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों का यमन के आम नागरिकों पर बम बरसाने का सिलसिला जारी है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के साअदा प्रांत के उपनगरीय क्षेत्रों पर बम बरसाए हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने 20 मार्च वर्ष 2015 से यमन पर पाश्विक हमला कर रहा है,  सऊदी अरब के साथ कुछ अरब देशों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और ज़ायोनी शासन भी उसका सहयोग कर रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद यमन की जनता पूरी बहादुरी के साथ इन साम्राज्यवादी शक्तियों के डटकर मुक़ाबला कर रही हैं और यही कारण है कि आज तक सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है बल्कि उसको यमन में लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के लगातार हमलों और उसके द्वारा यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी के बावजूद, यमनी सेना की रक्षा प्रणाली में दिन प्रतिदिन वृद्धि हुई है और उनकी मिसाइलों ने रियाज़ के शाही महल में बैठे आले सऊद के शासकों की नींदों को हाराम कर दिया है। (RZ)