अंसारुल्लाह ने क़ुद्स दिवस पर मिलियन मार्च की सराहना की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64560-अंसारुल्लाह_ने_क़ुद्स_दिवस_पर_मिलियन_मार्च_की_सराहना_की
यमन के अंसारुल्लाह संगठन के नेता ने विश्व क़ुद्स दिवस पर यमनियों के मिलियन मार्च को देश की आगामी पीढ़ियों के लिए गर्व का कारण बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१८ ११:५२ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह ने क़ुद्स दिवस पर मिलियन मार्च की सराहना की

यमन के अंसारुल्लाह संगठन के नेता ने विश्व क़ुद्स दिवस पर यमनियों के मिलियन मार्च को देश की आगामी पीढ़ियों के लिए गर्व का कारण बताया है।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सैयद अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी ने रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को हवाई हमलों के ख़तरे के बावजूद विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर यमन में निकलने वाली विशाल रैलियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह उपस्थिति, यमन के महान राष्ट्र की चेतना और ज़िम्मेदारी की भावना को दर्शाती है। ज्ञात रहे कि क़ुद्स दिवस के अवसर पर सनआ, अलहुदैदा, सादा, हज्जा, ज़िमार, महवीत, बैज़ा, तइज़ और ज़ाले समेत यमन के विभिन्न प्रांतों और शहरों में निकलने वाली रैलियों में यमनी जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया और फ़िलिस्तीन के समर्थन की घोषणा की।

 

इस बीच अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी अतिक्रमणकारियों के हमलों और अपराधों के जवाब में देश के उत्तरी प्रांत सादा से दो मीज़ाइल दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान प्रांत पर फ़ायर किए। इसी तरह अलहुदैदा प्रांत में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने संयुक्त अरब इमारात के कई सैन्य वाहनों को अपने नियंत्रण में ले लिया। (HN)