यमनी सेना ने 50 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया
यमन के प्रतिरक्षामंत्री मोहम्मद नासिर अलआतिफी ने दो जून को बल देकर कहा था कि अतिक्रमणकारियों की ओर नरक के द्वार खोल दिये जायेंगे।
यमनी सेना के जवानों और इस देश के स्वयं सेवी बलों ने यमन के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा प्रांत के अलहाज क्षेत्र में कम से कम 50 सऊदी एजेन्टों को मार गिराया।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में बहुत अधिक सऊदी एजेन्ट भी घायल हुए हैं। यमनी सेना और स्वयं सेवी बल हालिया दिनों में अलहदीदा प्रांत में सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के सैकड़ों सैनिकों को मौत के घाट उतारने में सफल हो गये।
यमन के प्रतिरक्षामंत्री मोहम्मद नासिर अलआतिफी ने दो जून को बल देकर कहा था कि अतिक्रमणकारियों की ओर नरक के द्वार खोल दिये जायेंगे। सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों ने अलहदीदा बंदरगाह पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से एक महीने कार्यवाही आरंभ की है। यमन में मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाने का मुख्य मार्ग अलहदीदा बंदरगाह है।
सऊदी अरब ने संयुक्त अरब इमारात, जायोनी शासन और अपने कुछ दूसरे घटकों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर हमला किया था जिसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं जबकि लाखों बेघर और घायल हो चुके हैं।
सऊदी अरब और उसकी अगुवाई में बने गठबंधन ने यमन का हवाई, ज़मीनी और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है जिससे यमन के लोगों को खाद्य पदार्थों, दवाओं और दूसरी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी का सामना है।
यमनी जनता के साहसिक प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक अभी तक अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सके हैं। MM