सीरिया, बूकमाल में दाइश और अमरीका की संदिग्ध गतिविधियां
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64626-सीरिया_बूकमाल_में_दाइश_और_अमरीका_की_संदिग्ध_गतिविधियां
सीरिया के सैन्य सूत्र ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के बूकमाल शहर पर अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित दाइश विरोध गठबंधन के युद्धक विमानों की संदिग्ध उड़ानों और दाइश के आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देते हुए कहा है कि अमरीकी गठबंधन के सैन्य और जासूसी विमान, आतंकवादी गुट दाइश को क्षेत्र की सटीक सूचनाएं दे रहे हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun १०, २०१८ १०:४० Asia/Kolkata

सीरिया के सैन्य सूत्र ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के बूकमाल शहर पर अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित दाइश विरोध गठबंधन के युद्धक विमानों की संदिग्ध उड़ानों और दाइश के आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देते हुए कहा है कि अमरीकी गठबंधन के सैन्य और जासूसी विमान, आतंकवादी गुट दाइश को क्षेत्र की सटीक सूचनाएं दे रहे हैं।

यह एेसी स्थिति में है कि सीरिया के सरकारी सूत्रों ने कुछ ही घंटे पहले सूचना दी थी कि दैरिज़्ज़ूर प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र बूकमाल के उन सभी क्षेत्रों को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया है जिन पर दाइश का नियंत्रण था। 

सीरिया के परिवर्तनों से पता चलता है कि अमरीकी आतंकवादियों का खुल्लम खुल्ला समर्थन करके इराक़ और सीरिया में उनका काम तमाम होने से बचाने के प्रयास में हैं। सीरिया में आतंकियों की निरंतर पराजय और बूकमाल शहर में भीषण पराजय के कारण आतंकी क्षेत्र से भाग खड़े हुए और आख़िरकार सीरिया और इराक़ में दाइश की पराजय और इन दोनों देशों से उनके पूर्ण सफ़ाए ने अमरीकियों को चिंतित कर दिया और अब वे विभिन्न मार्गों से दाइश के आतंकियों को एकजुट करने और उनकी सामरिक सहायता कर रहे हैं ताकि अंतिम सांस ले रहे दाइश को दुबारा ज़िंदा किया जा सके।

टीकाकारों का कहना है कि सीरिया और इराक़ में दाइश या अन्य आतंकवादी गुटों के साथ मिलकर इन दोनों देशों की सरकारी सेनाओं से लड़ने वाले अधिकतर आतंकियों को अमरीका ने ट्रेनिंग दी है। बहरहाल यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इराक़ और सीरिया में आतंकवादियों के सिर उठाने के समय से ही अमरीका और उसके कुछ घटक उनकी भरपूर सहायता करते रहे हैं। (AK)