नेतेनयाहू का हास्यास्पद दावा, इस्राईल ईरानी जनता का समर्थन करता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64680-नेतेनयाहू_का_हास्यास्पद_दावा_इस्राईल_ईरानी_जनता_का_समर्थन_करता_है
ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतेनयाहू ने रविवार को एक नया हास्यास्पद दावा किया और कहा कि इस्राईल, ईरानी जनता का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१८ ०९:०० Asia/Kolkata
  • नेतेनयाहू का हास्यास्पद दावा, इस्राईल ईरानी जनता का समर्थन करता है

ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतेनयाहू ने रविवार को एक नया हास्यास्पद दावा किया और कहा कि इस्राईल, ईरानी जनता का समर्थन करता है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार नेतेनयाहू ने एक वीडियो संदेश में दावा किया है कि वह ईरानी जनता को प्रबंधन से लेकर फ़िल्टर वाॅटर तक की नई तकनीक देना चाहते हैं।

नेतेनयाहू का यह हास्यास्पद दावा एेसी स्थिति है कि ज़ायोनी शासन ने अभी तक महान ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अब तक किसी भी प्रकार की शत्रुता से संकोच नहीं किया है।

नेतेनयाहू यह सुझाव एेसी स्थिति में दिया कि अधैव अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा से कुछ ही दूर पर ग़ज़्ज़ा पट्टी की जनता ज़ायोनी शासन के पूर्ण परिवेष्टन में है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के आधार पर ग़ज़्ज़ा पट्टी में पेयजल, खाद्य पदार्थ और दवाओं की स्थिति संकटमयी हो गयी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस ने फ़रवरी 2018 में ग़ज़्ज़ा की मानवीय व आर्थिक स्थिति को बहुत ही बुरी बताते हुए, आंकड़ों के हवाले से कहा था कि 2020 तक ग़ज़्ज़ा रहने के क़ाबिल नहीं बचेगा मगर यह कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने और मूल संस्थाओं में सुधार के लिए बड़े क़दम उठाए जाएं। (AK)