तुर्क राष्ट्रपतिः अमरीका पर कभी भरोसा नहीं करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64808-तुर्क_राष्ट्रपतिः_अमरीका_पर_कभी_भरोसा_नहीं_करेंगे
क़रीबी घटकों से अमरीका के बिगड़ते रिश्तों के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि हम अब हरगिज़ अमरीका पर भरोसा नहीं करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१८ ०७:०५ Asia/Kolkata
  • तुर्क राष्ट्रपतिः अमरीका पर कभी भरोसा नहीं करेंगे

क़रीबी घटकों से अमरीका के बिगड़ते रिश्तों के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि हम अब हरगिज़ अमरीका पर भरोसा नहीं करेंगे।

तुर्क राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश रूस से ख़रीदी गई एस-400 मिसाइल ढाल व्यवस्था को ज़रूरत पड़ी तो प्रयोग करेगा। अर्दोग़ान ने कहा कि हमने यह व्यवस्था अपने शस्त्रागार में रखने के लिए ख़रीदी है लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो इसे उचित ढंग से प्रयोग भी किया जाएगा। अर्दोग़ान ने कहा कि हमने यह व्यवस्था जब ख़रीदी है तो इसका क्या किया जा सकता है इसे प्रयोग करना ही पड़ेगा क्योंकि यदि हमें इसे प्रयोग न करें तो क्या अमरीका पर भरोसा करें?

ज्ञात रहे कि गत वर्ष दिसम्बर महीने में तुर्की और रूस के बीच एस-400 मिसाइल ढाल व्यवस्था का समझौता हुआ था। दोनों देशों ने सहमति की है कि तकनीक का हस्तांतरण किया जाएगा और इस व्यवस्था को भविष्य में रूस की मदद से तुर्की के भीतर तैयार किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि अमरीका और नैटो के अधिकारियों ने एस-400 के सौदे के कारण कई बार तुर्की की आलोचना की है। अमरीका के विदेश उपमंत्री वीस मिशल ने कहा कि रूस से एस-400 ख़रीदने के कारण अब तुर्की को अमरीका से दिए जाने वाले एफ़-35 विमानों के रास्ते में रुकावटें आएंगी।

तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चावुश ओग़लू ने कहा कि यदि अमरीका ने तुर्की को एफ़-35 विमानों की सप्लाई रोकी तो तुर्की इस पर जवाबी कार्यवाही करेगा।