बहरैन, प्रदर्शनों में तेज़ी, गिरफ़्तारियों का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64904-बहरैन_प्रदर्शनों_में_तेज़ी_गिरफ़्तारियों_का_क्रम_जारी
बहरैन में पारिवारिक तानाशाही के विरुद्ध प्रदर्शनों में एक बार फिर तेज़ी आ गयी है और अबू सबीह के क्षेत्र में लोगों ने दिनों रात प्रदर्शन शुरु कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१८ १४:२२ Asia/Kolkata
  • बहरैन, प्रदर्शनों में तेज़ी, गिरफ़्तारियों का क्रम जारी

बहरैन में पारिवारिक तानाशाही के विरुद्ध प्रदर्शनों में एक बार फिर तेज़ी आ गयी है और अबू सबीह के क्षेत्र में लोगों ने दिनों रात प्रदर्शन शुरु कर दिए हैं।

समाचारों के अनुसार अबू सबीह क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शनों में भाग लेने वालों ने अपने हाथों में ऐसे बैनर और प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर लिखा था कि शक्ति के प्रयोग का कोई परिणाम नहीं निकलेगा।

सूत्रों का कहना है कि बहरैनी जनता ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विभिन्न शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं जबकि शाही सरकार के सुरक्षा बलों ने जनप्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसक कार्यवाही और गिरफ़्तारियों का क्रम तेज़ कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्टों के अनुसार बहरैन की शाही सरकार ने देश में आबादी का संतुलन परिवर्तित करने के लिए हज़ारों विदेशियों को नागरिकता दी है जबकि सरकार का विरोध करने वालों को कड़ी सज़ाए सुनाने के अलावा उनकी नागरिकता छीन लेने का आदेश दिया है।

बहरैन में फ़रवरी 2011 से जनप्रदर्शनों का क्रम जारी है और बहरैनी जनता शाही सरकार की समाप्ति की मांग कर रही है। (AK)