सऊदी और घटक सैनिकों पर मौत बनकर गिरा यमनी मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64958-सऊदी_और_घटक_सैनिकों_पर_मौत_बनकर_गिरा_यमनी_मिसाइल
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१८ १४:२२ Asia/Kolkata
  • सऊदी और घटक सैनिकों पर मौत बनकर गिरा यमनी मिसाइल

यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया है।

यह हमला पश्चिमी तटीय इलाक़े में सऊदी गठबंधन के सैनिकों पर किया गया। हमले में दर्जनों सैनिक हताहत और घायल हुए हैं। इस हमले के बाद गठबंधन सैनिकों में भगदड़ मच गई क्योंकि यह मिसाइल हमला बड़ी सटीक इंटैलीजेन्स सूचनाओं की मदद से किया गया।

गुरुवार को भी यमन सेना और स्वयंसेवी बलों ने इसी इलाक़े में दर्जनों की संख्या में हमलावर सैनिकों को ढेर कर दिया था।

शुक्रवार के हमले में तोश्का बैलेस्टिक मिसाइल प्रयोग किया गया है। यह वही मिसाइल है जिसने सितम्बर 2015 में मारिब इलाक़े की लड़ाई में सारे समीकरण बदल दिए थे और इमारात, सऊदी अरब और बहरैन के सैकड़ों सैनिक मारे गए थे।

इस समय यमन के पश्चिमी तटीय इलाक़े में लड़ाई तेज़ है सऊदी गठबंधन कोशिश कर रहा है कि अलहुदैदा बंदरगाह का नियंत्रण वह यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों से छीनकर अपने हाथ में ले ले मगर यमन की सेना और स्वयंसेवी बल ज़ोरदार प्रतिरोध कर रहे हैं।