यमनी जनता, हमलावरों को दफ़्न कर देगीः अंसारुल्लाह
यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार ने कहा कि अतिक्रमणकारी शक्तियां मूर्खता से बाज़ न आईं तो यमन के पश्चिमी तटों को सऊदी अरब और उसके पिट्ठुओं के क़ब्रिस्तान में बदल दिया जाएगा।
यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार के प्रवक्ता अब्दुस्सलाम जाबिर ने अपने एक बयान में कहा कि यमनी जनता अतिग्रहणकारियों को पाठ सिखाने के लिए तैयार है और उन्हें अलहुदैदा प्रांत के क्षेत्र तहामा में दफ़्न कर दिया देंगे।
उन्होंने पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के हाथों आम नागरिकों के जनसंहार की ओर संकेत करते हुए कहा कि सऊदी गठबंधन के सैनिक दक्षिणी प्रांतों के निवासियों का जनसंहार कर रहे हैं और जान बचाकर भागने वाले आम नागरिक, गठबंधन की बमबारी में मारे जा रहे हैं।
यमनी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में युद्ध के लिए यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की तैयारी, अतिक्रमणकारी और अतिग्रहणकारी सऊदियों की कल्पना से भी बहुत अधिक है।
दूसरी ओर यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमरीका और इस्राईल को पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत में अस्पतालों और चिकित्सा ढांचे पर हमलों का मुख्य ज़िम्मेदार क़रार दिया।
यमन के स्वास्थ्यमंत्री ताहा अलमुतवक्किल ने अलहुदैदा के सौरा हास्पिटल की एंबुलेंस पर सऊदी गठबंधन के हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका और इस्राईल किसी भी मानवीय सिद्धांत के प्रतिबद्ध नहीं हैं। उधर यमन के शहर अलहुदैदा पर हमले में फ़्रांस के विशेष सैन्य दस्ते की भागीदारी का पर्दा फ़ाश होने के बाद यूरोन्यूज़ ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि कई एक फ़्रांसीसी सैनिकों को यमनी सेना के जवानों ने गिरफ़्तार भी कर लिया।
फ़्रांसीसी समाचार पत्र लाफ़ीगारो ने भी पर्दा फ़ाश किय है कि फ़्रांसीसी सेना के विशेष दस्ते के कर्मी अलहुदैदा के युद्ध में संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों के साथ शामिल हैं।
सऊदी अतिक्रमण के विरुद्ध स्थापित सांस्कृतिक मोर्चे के प्रमुख इब्तेसाम अलमुतवक्किल ने कहा कि अलहुदैदा की स्थिति पूरी से से नियंत्रण में है और उनका संगठन के एक प्रतिनिधिय मंडल ने अलहुदैदा हवाई अड्डे का दौरा भी किया है।
रक्षा टीकाकारों के अनुसार अलहुदैदा युद्ध में कम से कम ढाई लाख लोगों के मारे जाने की अशंका है और इसके परिणाम में यमनी की स्थिति और अधिक जटिल हो जाएगी। (AK)