यमनी सैनिकों ने अलहुदैदा में दसियों सऊदी एजेन्टों को मार गिराया
अलहुदैदा नगर के जानकार सूत्रों का कहना है कि सऊदी अतिक्रमणकारियों के अलावा संयुक्त अरब इमारात, अमेरिकी, इस्राईली, फ्रांसीसी और ब्रिटेन के सैनिक भी सीधी रूप से होने वाली लड़ाइयों में मौजूद हैं।
यमन के अलहुदैदा नगर में यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने कुछ कमांडरों सहित सऊदी अरब के दसियों एजेन्टों को मार गिराया जबकि सैकड़ों घायल भी हुए हैं।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने सऊदी एजेन्टों के 44 सैनिक वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया।
इसी प्रकार यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बल के जवानों ने ज़ालेअ प्रांत के जम्माश, हिजलान और मिर्रीश क्षेत्रों पर हमला करके कई सऊदी एजेन्टों को हताहत या घालय कर दिया।
अलहुदैदा प्रांत के उपगवर्नर अली किश्र ने भी दो दिन पहले यमन में संयुक्त अरब इमारात की संयुक्त सेना के उप कमांडर और कुछ अफसरों के मारे जाने की सूचना दी है।
इस यमनी अधिकारी के कथनानुसार गत कुछ दिनों के दौरान यमन में मारे जाने वाले सऊदी एजेन्टों की संख्या 253 तक पहुंच गयी है।
पिछले बुधवार को संयुक्त अरब इमारात ने यमन में अपने सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी।
अतिक्रमणकारियों की एक युद्धक नौका पर यमनी जवानों के कब्ज़ा कर लिये जाने के बाद यमन के एक जानकार सूत्र ने बताया है कि इस युद्धक नौका में सवार लोगों की कार्यवाही को रोक दी गयी है और वे फ्रांसीसी नागरिक हैं जो इस बंदरगाह के तटवर्ती क्षेत्रों में जासूसी कर रहे थे।
ज्ञात रहे कि अलहुदैदा नगर के जानकार सूत्रों का कहना है कि सऊदी अतिक्रमणकारियों के अलावा संयुक्त अरब इमारात, अमेरिकी, इस्राईली, फ्रांसीसी और ब्रिटेन के सैनिक भी सीधी रूप से होने वाली लड़ाइयों में मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि अलहुदैदा बंदरगाह यमनी जनता को मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाने का मुख्य मार्ग है। MM