सीरिया, हुम्स में सेना की प्रगति, कई क्षेत्र स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने हुम्स में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हुम्स के मरुस्थल के चार क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया सरकार के विरोधियों की वेबसाइट एनब की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी तदमुर से 90 किलोमीटर की दूर पर स्थित हमीमा और अलवअर बांध के निकटवर्ती क्षेत्रों में सीरिया के सैन्य ठिकाने पर दाइश के तत्वों के सोमवार के हमले के बाद सीरिया की सेना ने दाइश के नियंत्रण से चार क्षेत्रों को दाइश से स्वतंत्र करा लिया।
सीरिया की सेना इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत इसको दाइश के हमलों के मुक़ाबले के लिए अपनी रक्षा की अग्रिम पंक्ति के रूप में प्रयोग करती है।
सीरिया की सेना ने 7 जून से हुम्स के मरुस्थल में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही शुरु की है ताकि इन जटिल क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ सके।
सीरिया में सन 2011 से अमरीका, सऊदी अरब और ब्रिटेन सहित उनके अन्य घटकों के समर्थन से आतंकवादियों ने व्यापक रूप से आंतकवादी हमले आरंभ कर रखे हैं तथा उन्होंने सीरियाई के बहुत से क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था किंतु सीरियाई सेना ने 19 नवंबर सन 2017 में प्रतिरोध मोर्चे और रूस की मदद से आतंकवादी संगठन दाइश के अंतिम ठिकाने " बूकमाल" नगर को आजा़द करा लिया जिसके बाद अब सीरिया में सक्रिय अधिकांश आतंकवादी, दैरुज़्जूर और हुम्स प्रान्तों के आस पास मरुस्थलों और जंगलों तक ही सीमित हो गये हैं। (AK)