इराक़ सरकार ने अमरीकी गठबंधन के हमले की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65208-इराक़_सरकार_ने_अमरीकी_गठबंधन_के_हमले_की_भर्त्सना_की
इराक़ी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के दाइश के ख़िलाफ़ इराक़ी फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवी बल के जवानों के हेडक्वार्टर पर हमले की भर्त्सना की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१८ १३:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़ सरकार ने अमरीकी गठबंधन के हमले की भर्त्सना की

इराक़ी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन के दाइश के ख़िलाफ़ इराक़ी फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवी बल के जवानों के हेडक्वार्टर पर हमले की भर्त्सना की।

इराक़ी स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी के अनुसार, रविवार की रात अमरीकी फ़ाइटर जेट ने स्वयंसेवी बल की 45वीं और 46वीं ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर मीज़ाईल से हमला किया जिसमें 22 जवान शहीद और 12 अन्य घायल हुए। इराक़ी स्वयंसेवी बल सीरिया के साथ मिली देश की सीमा की रक्षा कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक के हवाले से मेहर न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी विदेश मंत्रालय ने इस बयान में स्वयंसेवी बल हश्दुश शअबी के ख़िलाफ़ इराक़ सीरिया या किसी दूसरी जगह हवाई हमले को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इन संघर्षरत जियालों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह का हमला यह दर्शाता है कि आतंकियों का समर्थन और उन्हें मंच पर लौटाने की कोशिश हो रही है।

इराक़ी विदेश मंत्रालय ने देश में आतंकियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ सरकार के साथ निरंतर समन्वय को ज़रूरी बताते हुए कहा कि इराक़ी फ़ोर्सेज़, सेना, पुलिस, स्वयंसेवी बल हश्दुश शअबी और पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ दुनियावालों की तरफ़ से मित्र देशों के समर्थन से दाइश के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं।

इराक़ी स्वयंसेवी बल के हेडक्वार्टर पर रविवार को अमरीका के हमले की प्रतिक्रिया में हश्दुश शअबी ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया में इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता को रेड लाइन घोषित करते हुए कहा कि यह बल इराक़ के सशस्त्र बल के साथ देश की रक्षा के मार्ग में किसी को वतन की रक्षा करने वालों के ख़ून का अपमान करने की इजाज़त नहीं देगा। (MAQ/N)