बहरैन, इस्राईल के साथ संबन्ध विस्तार के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65308-बहरैन_इस्राईल_के_साथ_संबन्ध_विस्तार_के_लिए_तैयार
एक अरब देश बहरैन, इस्राईल के साथ संबन्ध विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१८ ०४:२५ Asia/Kolkata
  • बहरैन, इस्राईल के साथ संबन्ध विस्तार के लिए तैयार

एक अरब देश बहरैन, इस्राईल के साथ संबन्ध विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस्राईल की एक वेबसाइट के अनुसार बहरैन आधिकारिक रूप में तेल अवीव के साथ कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करने के लिए तैयार है।

इस्राईल की आई-24 न्यूज़ के बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि बहरैन फ़ार्स की खाड़ी का वह पहला देश होगा जो इस्राईल के साथ कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करेगा।  इस इस्राईली न्यूज़ वेबसाइट ने बहरैन के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि बहरैन, इस्राईल को शत्रु नहीं समझता और दोनों के बीच समन्वय, बहरैन के संविधान के विरुद्ध नहीं होगा।  इस अधिकारी ने अपना नाम छिपाने की शर्त पर यह बात बताई है।

इसी बीच इस्राईल के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट दी है कि यूनेस्को की ओर से बहरैन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस्राईल का एक प्रतिनिधिमण्डल 24 जून को बहरैन जा रहा है।  इस्राईल की ओर से फ़ार्स की खाड़ी के किसी भी देश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।

ज्ञात रहे कि कुछ अरब देशों के सहयोग से अमरीकी राष्ट्रपति की षडयंत्रकारी नीति आगे बढ़ाई जा रही है जिसके अन्तर्गत फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों को पूरी तरह से अनदेखा करना है।