अलहुदैदा हवाई अड्डा हमारे ही नियंत्रण मेंः यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65310-अलहुदैदा_हवाई_अड्डा_हमारे_ही_नियंत्रण_मेंः_यमन
यमन के हुदैदा प्रांत के उप गवर्नर ने सऊदी और उसके समर्थक मीडिया की ख़बरों का खण्डन किया है कि वहां के हवाई अड्डे पर अतिक्रमणकारी सेना का नियंत्रण हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१८ ०५:४८ Asia/Kolkata
  • अलहुदैदा हवाई अड्डा हमारे ही नियंत्रण मेंः यमन

यमन के हुदैदा प्रांत के उप गवर्नर ने सऊदी और उसके समर्थक मीडिया की ख़बरों का खण्डन किया है कि वहां के हवाई अड्डे पर अतिक्रमणकारी सेना का नियंत्रण हो गया है।

अब्दुल जब्बार अहमद मुहम्मद ने बुधवार को अलआलम टीवी चैनेल से वार्ता करते हुए सऊदी गठबंधन के इस दावे को निराधार बताया कि अलहुदैदा के बंदरगाह पर सऊदी गठबंधन का नियंत्रण हो गया है।  उन्होंने कहा कि यह वास्तव में प्रचारिक युद्ध का भाग है।  उन्होंने कहा कि हुदैदा हवाई अड्डे पर यमन की सेना का ही नियंत्रण है।

अहमद मुहम्मद ने बताया कि दक्षिणी यमन में जारी झड़पों में शत्रु के कई सैनिकों को हताहत और बड़ी संख्या में गिरफ़्तार किया गया है।  गिरफ़्तार सैनिकों के कई वाहनों और बक्तरबंद गाड़ियों को नष्ट कर दिया गया।

अब्दुल जब्बार ने सऊदी अतिक्रमणकारियों की ओर से बच्चों और महिलाओं से भरी एक बस पर बमबारी के संबन्ध में कहा कि सऊदी गठबंधन की निरंतर बमबारी के कारण यमन का पश्चिमी तट एक त्रासदी की ओर बढ रहा है।

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सऊदी गठबंधन की ओर से अलहुदैदा बंदरगाह पर नियंत्रण के बारे में दो बार दावे किये जा चुके हैं जबकि यमन की ओर से दोनों बार इनका खण्डन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के अलहुदैदा बंदरगाह पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से 13 जून से भीषण हमला आरंभ कर रखा है।