अलहुदैदा के बारे में राष्ट्रसंघ की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65358-अलहुदैदा_के_बारे_में_राष्ट्रसंघ_की_चेतावनी
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अलहुदैदा में होने वाली झड़पों के बारे में चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१८ ०६:०६ Asia/Kolkata
  • अलहुदैदा के बारे में राष्ट्रसंघ की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अलहुदैदा में होने वाली झड़पों के बारे में चेतावनी दी है।

यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने कहा है कि अलहुदैदा बंदरगाह पर हमले के कारण वहां बहुत ही ख़तरनाक दुष्परिणाम सामने आएंगे।

मार्टिन ग्रिफथ्स ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास अलहुदैदा में हो रही लड़ाई को समाप्त कराना है। उन्होंने कहा कि युद्धरत सभी पक्षों से वार्ता करके में झड़पों को रुकवाने के प्रयास करूंगा।  राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने यमन की अलहुदैदा बंदरगहार में होने वाले रक्तपात के संदर्भ में कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में लोगों को बहुत ही गंभीर ख़तरों का सामना है।

इसी बीच विश्व स्वास्थ संगठन ने चेतावनी दी है कि अलहुदैदा में लगभग 26 लाख लोगों का जीवन ख़तरे में है।  राष्ट्रसंघ की ही एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अलहुदैदा पर हमले जारी रहने के कारण पांच हज़ार से अधिक परिवार यह क्षेत्र छोड़कर पलायन कर चुके हैं।