हर वार पर अमेरिका मुर्दाबाद का नारा लगाते यमनी जियाले+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65392-हर_वार_पर_अमेरिका_मुर्दाबाद_का_नारा_लगाते_यमनी_जियाले_वीडियो
आजकल यमन में एक बार फिर युद्ध चरम पर है पर दुनिया की तथाकथित शक्तियों के साथ मिलकर सऊदी अरब यमनी राष्ट्र को झुकाने में नाकाम साबित हो रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१८ १३:४३ Asia/Kolkata

आजकल यमन में एक बार फिर युद्ध चरम पर है पर दुनिया की तथाकथित शक्तियों के साथ मिलकर सऊदी अरब यमनी राष्ट्र को झुकाने में नाकाम साबित हो रहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के एक सूत्र का कहना है कि पिछले 72 घंटे के दौरान यमनी सेना ने सीमावर्ती मोर्चों पर सऊदी गठबंधन के 30 से अधिक सैनिकों को हताहत व घायल कर दिया।

दूसरी ओर पश्चिमी समाचार सूत्रों का कहना है कि सऊदी गठबंधन और अमेरिका के युद्धक विमानों ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलहुदैदा के हवाई अड्डे पर चालीस बार बमबारी की जबकि हवाई अड्डे के आसपास क्षेत्रों में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी गठबंधन और अमेरिका के हमलों को विफल बना दिया है

इस बीच यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के जियाले सऊदी अरब और अमेरिका के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अंसारुल्लाह के जियाले जैसे-जैसे इन आक्रमणकारी देशों के हमलों के हर वार का जवाब देते हैं वैसे-वैसे अमेरिका, आले सऊद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं।

उल्लेखीय है कि यमन के हुदैदा प्रांत में जारी भीषण युद्ध में यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के जियालों ने अमेरिका, सऊदी अरब और इस्राईल को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया है। (RZ)