यमनी स्नाइपरों ने एक सऊदी सैनिक को मार गिराया
यमन के पोर्ट सिटी अल-हुदैदा पर सऊदी अरब और यूएई के भीषण हमलों के दौरान, अतिक्रमणकारियों ने सादा प्रांत में भी हवाई हमलों में वृद्धि कर दी है।
अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सादा प्रांत के ज़ाहिर शहर में सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों में दो घर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए जिसमें बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।
सऊदी युद्धक विमानों ने इस शहर के अल-क़द और अल-हजला इलाक़ों पर 6 हमले किए।
इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने सादा प्रांत के शदा शहर में एक स्कूल पर बम बरसाए, जिसमें एक आम नागरिक घायल हो गया।
यमन के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि यमनी सैनिकों की जवाब कार्यवाही में नजराज में सऊदी समर्थक कई लड़ाके मारे गए हैं।
इसके अलावा, यमनी स्नाइपरों ने नजराज में अल-सदीस सैन्य चौकी के निकट एक सऊदी सैनिक को मार गिराया। msm