तुर्की के 80 से अधिक प्रांतों में रविवार को चुनाव
तुर्की में रविवार को स्थानीय समय के अनुसार 8 बजे संसद और राष्ट्रपति का चुनाव आरंभ हुआ।
तुर्की के गृह मंत्रालय ने बताया है कि देश में मतदान का अधिकार प्राप्त लोगों की संख्या 56,322,632 है।
सुबह आठ बजे से आरंभ होने वाला चुनाव शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव के लिए तुर्की में सुरक्षा व्यस्था बहुत कड़ी कर दी गई है। इस्तंबूल नगर में सुरक्षा के उद्देश्य से 38 हज़ार सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इन सुरक्षाबलों के अतिरिक्त इस्तांबूल में 4 हैलिकाप्टर, 3 सशस्त्र ड्रोन, 90 बक्तरबंद गाडियां और 85 दंगा विरोधी वाहन चुनाव की निगरानी कर रहे हैं। तुर्की के मतदाता अपना मत डालते समय मोबाइ फोन या कैमरे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
तुर्की में हो रहे राष्ट्रपति एवं संसद के चुनाव के निरीक्षण के उद्देश्य से 8 अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के 415 अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मौजूद हैं। चुनाव की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद वोटों की गिनती आरंभ की जाएगी। आशा की जाती है कि चुनाव परिणाम के आरंभिक रुझान स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे से आना आरंभ हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि तुर्की में हो रहे चुनाव इस देश के एैतिहासिक चुनाव बताए जा रहे हैं क्योंकि इससे पहले कभी भी इस देश में संसद और राष्ट्रपति के चुनाव एकसाथ नहीं हुए थे। तुर्की के राष्ट्रपति पद के चुनाव यदि दूसरे चरण तक खिंच जाते हैं तो फिर दूसरे चरण के चुनाव 8 जूलाई को कराए जाएंगे।